सुशासन तिहार में सीएम साय का जनसंवाद: चंदागढ़ में जनचौपाल, विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा

रायपुर। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ पहुंचकर जनकेंद्रित शासन की प्रभावशाली झलक पेश की। हेलीकॉप्टर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम भैंसामुड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बरगद के पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

IMG 2695

सीएम साय ने कहा कि 1 मई से 10 जून तक चल रहे सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार को जनता के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। उन्होंने ग्रामीणों से राशन, पेयजल, बिजली, नमक-शक्कर की उपलब्धता और राजस्व संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनचौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने “लखपति दीदी” सुमिला कोरवा और पुष्पलता चौहान से बातचीत कर उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 8 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए सामुदायिक भवन, मिनी स्टेडियम, सीसी रोड निर्माण और बच्चों के लिए क्रिकेट किट व यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को इन योजनाओं के लिए उपयुक्त स्थान चयन के निर्देश दिए।

उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का भी जायजा लिया और कहा कि सुशासन का असली मतलब है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई