Good Governance Tihar: CM साय सुशासन तिहार के आखरी दिन पहुंचे धमतरी, हाईटेक बस स्टैंड बनाने का किया ऐलान

Good Governance Tihar: धमतरी। सीएम साय सुशासन तिहार के अंतर्गत आज धमतरी जिले में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया और उनकी प्रतिक्रियाएं जानीं। साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर लाभान्वितों को योजनाओं के तहत सामग्रियों का वितरण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , टंकराम वर्मा , विधायक अजय चंद्राकर, महापौर रामू रोहरा , जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस दौरान सीएम साय ने घोषणा करते हुए कहा कि धमतरी में हाईटेक बस स्टैंड बनवाया जाएगा। साथ ही सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा सिहावा चौक से कोलियरी और रत्नाबांधा से मुजगहन तक सड़क मार्ग का मजबुतुकरण किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button