SSB स्थापना दिवस पर जवानों को CM साय और अमित शाह ने दी बधाई

रायपुर। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात SSB के जवानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि SSB के जवानों का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि SSB के जवान हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहते हैं और कठिन हालात में भी अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करते हैं।

वहीं, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी SSB के जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा करने से लेकर आपदा और संकट के समय आम नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने तक, SSB ने हमेशा देश का मान बढ़ाया है।

अमित शाह ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button