बंगाल चुनाव पर सीएम विष्णुदेव साय का दावा, बोले- ममता बनर्जी का अंत तय, भाजपा को मिलेगा जनादेश

रायपुर/बंगाल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार माहौल भाजपा के पक्ष में है और ममता बनर्जी के गुंडाराज का अंत तय है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की स्थिति मजबूत है और जनता परिवर्तन चाहती है।

सीएम साय ने बताया कि उन्होंने झारग्राम क्षेत्र का दौरा किया, जहां भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली में भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने 15 वर्षों में रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में कोई ठोस काम नहीं किया और केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन बंगाल में टीएमसी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को रोक रही है। भाजपा का दावा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में सुशासन वाली सरकार बनेगी और जनता को शांति व विकास का लाभ मिलेगा।

सीएम साय नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम और बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए और कहा कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button