Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री साय की अपील, लोगों से सतर्क रहने और जरूरतमंदों की मदद करने को कहा

रायपुर। विष्णुदेव साय ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ आसपास के लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और तेज धूप से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां लोगों को सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने नागरिकों से घर, दुकान, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छोटा प्रयास जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत बन सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत गर्मी के कारण बिगड़ती दिखाई दे तो उसे तुरंत छायादार जगह पर ले जाकर पानी, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ दिए जाएं और जरूरत पड़ने पर इलाज की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशील रहने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर, छत या आसपास पानी का छोटा पात्र रखना भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय सेवा, संवेदना और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने का है और सभी लोगों को एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई