गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट, माहौल तनावपूर्ण

बिलासपुर: गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना गर्ल्स हॉस्टल के पास काली मंदिर के पास हुई। पहले दोनों गुटों के बीच बहस हुई और फिर देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे।

इस मारपीट में कुछ बाहरी युवक भी शामिल थे, जिससे मामला और ज्यादा गंभीर हो गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद दो दिन पुराना था, जो आपसी रंजिश के चलते हिंसा में बदल गया।

घटना के बाद से विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल है। छात्र संघ और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच भी हलचल मच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई