चुनाव प्रचार के अंतिम दिन में भाजपा और कांग्रेस के बीच धक्का-मुक्की, जानिए पूरा मामला..


बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी रविवार 9.2.2025 को तालापारा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच जोरदार हंगामा और झड़प हुआ। दोनों दलों की रैलियां आमने-सामने आने के बाद पहले नारेबाजी, फिर कहासुनी और अंत में धक्का-मुक्की तक बात पहुंच गई। इस दौरान हल्की हाथापाई की भी चर्चा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालाँकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर माहौल को शांत किया, और दोनों रैलियां आगे बढ़ गईं। इस मामले में अब तक किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन चुनावी माहौल जरूर तनावपूर्ण हो गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button