Chinese Kite String Warning: मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे पर सख्त प्रतिबंध, प्रशासन अलर्ट

नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई, यातायात पुलिस ने जारी की चेतावनी

मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को पूरे देश के साथ-साथ बिलासपुर में भी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। (Chinese Kite String Warning) इस पर्व पर पतंग उड़ाने की परंपरा को लेकर शहर में खासा माहौल बन गया है। बाजारों में पतंगों की रौनक बढ़ चुकी है, लेकिन इसी बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने चाइनीज मांझे के उपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझा न सिर्फ प्रतिबंधित है, बल्कि इसके इस्तेमाल या बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी……

नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई, यातायात पुलिस ने जारी की चेतावनी

मकर संक्रांति के मद्देनज़र बिलासपुर के पतंग बाजारों में इस समय जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली पतंगें बच्चों से लेकर युवाओं को खूब लुभा रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, पतंगों की मांग लगातार बढ़ रही है।

वहीं दूसरी ओर, पतंग उड़ाने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूर्व में चाइनीज मांझे के कारण सड़क हादसे, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के गंभीर रूप से घायल होने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार चाइनीज मांझे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है और इसकी बिक्री पर भी नजर रखी जा रही है…

नियमों का करें पालन ,(Chinese Kite String Warning) 

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे ने बिलासपुरवासियों से अपील की है कि वे सुरक्षित तरीके से पर्व मनाएं और नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे, चौक-चौराहों या आवागमन वाले इलाकों में पतंग न उड़ाए। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाजारों में चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि मकर संक्रांति का पर्व खुशियों के साथ-साथ सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई