राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की शान: लक्ष्मी वर्मा ने ‘जय जोहार’ के साथ ली शपथ

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आज संसद के उच्च सदन में सदस्यता की शपथ लेकर अपने राजनीतिक सफर का एक अहम अध्याय शुरू किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ प्रदेश की तीन करोड़ जनता की आवाज बनने का संकल्प लिया, बल्कि अपने अनोखे अंदाज़ में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर सबका ध्यान भी आकर्षित किया।

शपथ ग्रहण के दौरान लक्ष्मी वर्मा ने एक विशेष रूप से डिज़ाइन की गई साड़ी पहनी, जो पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दर्शा रही थी। इस साड़ी पर भोरमदेव मंदिर की आकृति और ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ का चित्र उकेरा गया था। साथ ही साड़ी की किनारी पर पारंपरिक अभिवादन “जय जोहार” लिखा हुआ था, जिसने सदन में एक अलग पहचान बनाई।

सांसद ने इस अवसर पर कहा कि यह उनके जीवन का सबसे भावुक और गर्व का क्षण है। उन्होंने अपने परिधान को सिर्फ वस्त्र नहीं, बल्कि अपनी मातृभूमि और संस्कृति का प्रतीक बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्यसभा में उनका हर कदम छत्तीसगढ़ के विकास और उसकी सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण के लिए समर्पित रहेगा।

इस अनोखे अंदाज़ में शपथ लेने के बाद लक्ष्मी वर्मा की पहल की प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हो रही है। इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के सर्वोच्च मंच तक पहुंचाने की एक मजबूत और भावनात्मक प्रस्तुति माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई