Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अगले पांच दिनों में छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, रायपुर में पारा 35 डिग्री के पार जाने के आसार

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ बना हुआ है और आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले एक सप्ताह तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले तीन दिनों के दौरान भी दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश की गतिविधि नहीं हुई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

रायपुर में एक मार्च को आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी और मार्च के बीच का समय आमतौर पर शुष्क रहता है, लेकिन उत्तर भारत से गुजरने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कभी-कभी बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। कुछ मौकों पर तेज हवाएं और ओलावृष्टि भी देखने को मिलती है।

ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार रायपुर में फरवरी महीने में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 9 फरवरी 1893 को यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जबकि 28 फरवरी 2009 को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 4 फरवरी 1917 को 24 घंटे में 57.4 मिमी बारिश भी रिकॉर्ड की गई थी।

हाल के दिनों में ठंड के असर से बच्चों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ा है। चिकित्सकों के मुताबिक हाइपोथर्मिया के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई थी। हाइपोथर्मिया ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान सामान्य स्तर से नीचे चला जाता है और समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा हो सकता है।

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मौसम में बदलाव के इस दौर में लोग खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विटामिन सी युक्त आहार जैसे संतरा, नींबू और आंवला लेने की सलाह दी गई है। साथ ही अदरक और तुलसी की चाय या काढ़ा सर्दी-खांसी से बचाव में मददगार हो सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई