छत्तीसगढ़ के DIG की किताब को PMO और NSA से मिली सराहना, देश का बढ़ा मान

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह को उनकी शोधपरक पुस्तक के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सराहना मिली है। उनकी किताब को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कार्यालय (NSA) से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए हैं।

PMO में प्रधान सचिव-2 शशिकांत दास ने 12 मार्च 2026 को भेजे पत्र में डॉ. सिंह की पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” की सराहना की। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।

वहीं, अजीत डोभाल ने भी 23 मार्च 2026 को भेजे अपने पत्र में इस पुस्तक को गहन शोध और विश्लेषण पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि यह किताब संयुक्त राष्ट्र के पीसबिल्डिंग कमीशन की कार्यप्रणाली और वैश्विक शांति में उसकी भूमिका को बेहतर तरीके से समझाती है।

पुस्तक में खासतौर पर सिएरा लियोन और बुरुंडी जैसे देशों में संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है, जो वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था को समझने में मददगार है।

दोनों उच्च अधिकारियों ने डॉ. सिंह के इस कार्य को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वर्तमान में वे सीआईएसएफ मुख्यालय, दिल्ली में DIG पद पर पदस्थ हैं।

डॉ. सिंह की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई