Chhattisgarh 10th&12th Board Result: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, इन लिंक से तुरंत करें चेक

Chhattisgarh 10th&12th Board Result: रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित कर दिए।
इस साल परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।
देरी की वजह
बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित हुई थीं, लेकिन 12वीं हिंदी पेपर लीक होने के कारण दोबारा परीक्षा लेनी पड़ी। इसी वजह से रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्रों ने दी परीक्षा
10वीं में करीब 3.20 लाख छात्र और 12वीं में लगभग 2.45 लाख छात्र शामिल हुए थे। पूरे प्रदेश में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
इन वेबसाइट्स से चेक करें रिजल्ट
- https://cg.results.nic.in
- https://cgbse.nic.in
- https://results.cg.nic.in
- https://results.digilocker.gov.in
- https://timesofindia.indiatimes.com
- https://www.tv9hindi.com
- https://education.indianexpress.com
- https://www.jagranjosh.com
- https://www.ndtv.in
SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
- 10वीं के लिए: CG10 लिखकर अपना रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेजें
ऐसे करें ऑनलाइन चेक
- वेबसाइट खोलें
- 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जरूरी जानकारी डालें
- स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। अब सभी छात्र अपने भविष्य की अगली तैयारी में जुट सकते हैं।





