देश का मॉडल राज्य बना छत्तीसगढ़, मिला खनन क्षेत्र में राष्ट्रीय अवॉर्ड,

छत्तीसगढ़
क्या आप जानते हैं की छत्तीसगढ़ अब देश का मॉडल राज्य बन गया है! नई दिल्ली में हुई नेशनल DMF वर्कशॉप में भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। इसका कारण खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आजीविका जैसे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति है।
90% से ज़्यादा डेटा सफलतापूर्वक अपलोड करके छत्तीसगढ़ ने नेशनल DMF पोर्टल पर अपना दबदबा साबित किया है।
अब तक 1 लाख से अधिक योजनाएं स्वीकृत की गई है और 70 हज़ार से ज़्यादा पूरी हुई है,
WhatsApp Image 2025 07 09 at 3.50.02 PM 1024x716 1
16 हजार 506 करोड़ रुपये का निवेश हुआ जिससे सीधा जनता के जीवन में बदलाव आया !
मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने छत्तीसगढ़ की ओर से यह प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया. यह सम्मान न केवल राज्य प्रशासन की कार्यकुशलता और दूरदृष्टि का प्रमाण है, बल्कि यह संकेत भी है कि छत्तीसगढ़ किस प्रकार खनन से प्राप्त संसाधनों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button