छत्तीसगढ़ विधानसभा: महतारी वंदन योजना पर हंगामा, मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महतारी वंदन योजना का मुद्दा जोर पकड़ गया। विधायक विक्रम मंडावी ने सवाल पूछा कि योजना के तहत कितने पात्र लाभार्थियों को एक भी किश्त नहीं मिली। इस पर मंत्री राजवाड़े ने बताया कि 3,971 लोगों को एक भी किश्त नहीं मिली है, क्योंकि उनके बैंक खातों की सीडिंग नहीं हुई थी और कुछ खाते असक्रिय थे।

मंत्री के इस जवाब से विपक्ष असंतुष्ट हो गया। विपक्ष के विधायकों ने कहा कि इतने बड़े संख्या में लोगों को पैसे क्यों नहीं मिले। मंत्री ने कहा कि तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है और जल्द ही भुगतान किया जाएगा।

विपक्ष का वॉकआउट

उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या पिछले एक साल की किश्तें सभी 3,971 लोगों को एक साथ दी जाएंगी। इस पर मंत्री राजवाड़े ने जवाब दिया कि पुराना पैसा नहीं मिलेगा। असंतुष्ट विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर गए।

पेंशन पर कांग्रेस विधायक का सवाल

कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने पेंशन योजनाओं पर सवाल उठाया और कहा कि उनकी विधानसभा में 80 फीसदी दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिल रही है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब दिया कि पेंशन 6 योजनाओं के तहत दी जा रही है और सूचीबद्ध लाभार्थियों को ही इसका लाभ मिल रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई