छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तारीखें तय कर दी गई हैं। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

सत्र के पहले दिन यानी 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। राज्यपाल के संबोधन के साथ ही सदन की कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत होगी, जिसमें राज्य सरकार अपनी उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का खाका पेश करेगी।

बजट सत्र होने के कारण इस दौरान राज्य सरकार के वित्तीय लेखा-जोखा, बजट प्रस्तावों और नीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दे, नए विधेयक और अनुपूरक बजट को लेकर सदन में तीखी बहस होने की संभावना है।

IMG 8466

इस अहम सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि बजट सत्र के दौरान प्रदेश के विकास, आर्थिक स्थिति और जनसमस्याओं पर जोरदार चर्चा देखने को मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button