छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के प्रभार बदले, जनसंपर्क से हटे पी. दयानंद

छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही राज्य में 14 IAS अफसरों के विभागीय प्रभार में बड़े फेरबदल किए गए हैं। आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को उनके मौजूदा प्रभारों से मुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी किया है।

जिले स्तर पर भी बदलाव हुआ है। कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण IAS जितेंद्र यादव (2019 बैच) को राजनांदगांव का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पठारे अभिजीत बबन (2022 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।

IAS रेणु जी पिल्ले (1991 बैच) को अध्यक्ष, व्यापमं के पद पर नियुक्त किया गया है और साथ ही उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। IAS सुब्रत साहू (1992 बैच) को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS सोनमणि बोरा (1997 बैच) को सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) को सचिव, जनसंपर्क विभाग पदस्थ किया गया है और उन्हें ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा CSPGCL और CSPDCL के अध्यक्ष का दायित्व भी जारी रखा गया है। इसके साथ ही पी. दयानंद (2006 बैच) को जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

अन्य प्रमुख बदलावों में IAS अविनाश चंपावत (2003 बैच) को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। IAS मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) को सचिव, विमानन विभाग का दायित्व सौंपा गया। IAS अंकित आनंद (2006 बैच) को सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग और पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार मिला। IAS भुवनेश यादव (2006 बैच) को योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम का प्रभार दिया गया। कुलदीप शर्मा (2014 बैच) को राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार, जबकि रवि मित्तल (2016 बैच) को संचालक विमानन और डॉ. फरिहा आलम (2016 बैच) को संचालक खाद्य पद पर तैनात किया गया। IAS लोकेश कुमार को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का भी तबादला किया गया। रामप्रसाद चौहान को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि हेमिन बाघे को जनसंपर्क विभाग में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल से राज्य प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां नए अफसरों के हाथ में सौंपी गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button