छत्तीसगढ़ के गीतकार चम्पेश्वर गोस्वामी की पुस्तक का विमोचन, अर्नब चटर्जी ने की सराहना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गीतकार चम्पेश्वर गोस्वामी की नई काव्य पुस्तक “प्रिय गीत तुम्हें मैं गाऊंगा” का विमोचन मुंबई के प्रख्यात संगीतकार और गायक अर्नब चटर्जी ने किया। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्म समीक्षक अनिरुद्ध दुबे भी मौजूद रहे।

अर्नब चटर्जी, जिन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी संगीत निर्देशन किया है, ने कहा कि गोस्वामी के गीतों में भावनाओं और लोक संस्कृति की गहरी छाप है। हाल ही में सावन के अवसर पर रिलीज़ हुआ उनका गीत “सावन मतावय” श्रोताओं के बीच काफ़ी लोकप्रिय हुआ था, जिसके बोल भी चम्पेश्वर गोस्वामी ने ही लिखे हैं।

विमोचन कार्यक्रम में अर्नब चटर्जी ने यह भी संकेत दिया कि वे अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में इस गीत संग्रह से कुछ चुनिंदा गीतों को संगीतबद्ध कर गाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी गीतों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना उनका उद्देश्य है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई