CGBSE का बड़ा अपडेट: असंतुष्ट छात्र 14 मई तक कर सकते हैं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

रायपुर में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(CGBSE) ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अब पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति देखने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मंडल के अनुसार, छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भी स्पष्ट किया गया है कि रिजल्ट जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर ही आवेदन करना जरूरी है, इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बता दें कि इस वर्ष हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था।

मंडल ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button