CG Weather Update: उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर, तापमान में तेजी से गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि प्रदेश के उत्तर-मध्य हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है।

बीते 24 घंटों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कई जिलों में रात का तापमान दो डिग्री तक गिर गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। हवा की औसत रफ्तार 2 किमी प्रति घंटे रही।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम 6.9 डिग्री दर्ज हुआ। माना एयरपोर्ट में दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का तापमान 10.6 डिग्री रहा। बिलासपुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और राजनांदगांव में कोई वर्षा नहीं हुई, और आद्रता का स्तर सुबह–शाम क्रमशः 60–78 प्रतिशत और 38–58 प्रतिशत के बीच रहा।

रायपुर में शनिवार को आंशिक बादल रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और देर शाम हल्की ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर शुरू होते ही प्रदेश में हर साल की तरह शीतलहर लौट आई है। विशेषकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग के कई क्षेत्रों में पारा 4–5 डिग्री तक गिर सकता है। राजधानी रायपुर के अंदरूनी इलाकों में तापमान 11–12 डिग्री और बाहरी इलाकों में 8–9 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री और गिरावट आने का अनुमान जताया है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात और सुबह का तापमान और तेजी से गिर सकता है।

फिलहाल इस अवधि के बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। प्रदेशवासियों को ठंड से बचाव के लिए हल्के गर्म कपड़े और रजाई का उपयोग करने की सलाह दी गई है। छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम और बढ़ती ठंड के बीच आगामी दो दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना बनी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई