छत्तीसगढ़ में अब तक 713.2 मिमी औसत बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा और बेमेतरा में सबसे कम वर्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून सक्रिय है। 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 713.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले में हुई है, जहां अब तक 1140.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं सबसे कम बारिश बेमेतरा जिले में हुई है, जहां केवल 367.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 630.7 मिमी, बलौदाबाजार में 571.1 मिमी, गरियाबंद में 601.5 मिमी, महासमुंद में 580.3 मिमी और धमतरी में 600.9 मिमी बारिश हुई।

बिलासपुर संभाग में जांजगीर-चांपा में 907.9 मिमी, रायगढ़ में 854.0 मिमी और बिलासपुर में 731.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दुर्ग संभाग में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 861.8 मिमी, बालोद में 721.4 मिमी और राजनांदगांव में 631.3 मिमी वर्षा हुई।

सरगुजा संभाग में सूरजपुर में 865.0 मिमी, कोरिया में 820.0 मिमी और जशपुर में 769.3 मिमी बारिश हुई।

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 904.2 मिमी, बीजापुर में 901.5 मिमी और दंतेवाड़ा में 815.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

कुल मिलाकर इस बार मानसून ने प्रदेश में संतुलित बारिश की है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई है, लेकिन औसत आंकड़ा किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button