Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

CG: मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी उजागर, 300 मतदाताओं का काटा गया नाम

बिलासपुर। नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव के लिए जो मतदाता सूची बनाई गई है उस पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। जिसकी वजह से बड़ी-बड़ी विसंगतिया सामने आ रही हैं। शहर के कई वार्डों में ऐसी अजीब स्थिति बनी है कि चाह कर भी गरीब और वार्डवासियों का भला नहीं हो सकेगा।

कुछ इसी तरह का मामला बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 56 और 59 का है,जहां एक तरफ वार्ड क्रमांक 56 के लगभग 300 मतदाताओं का नाम वार्ड की मतदाता सूची से कट गया है और उनमें से कुछ नाम वार्ड क्रमांक 59 में जोड़ दिया गया है।जबकि लगभग 150 मतदाताओं के नाम किसी भी वार्ड की सूची में खोजने से भी दिखाई नहीं दे रहा है।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 59 में रहने वाले मतदाताओं के साथ एक अजीब विडंबना देखी जा रही है,जिसमें नगर निगम ने आज से लगभग 9 माह पूर्व भरी बरसात में अवैध कब्जे पर कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 59 के लगभग 600 मकान को तोड़ा जिससे 4000 मतदाता प्रभावित हुए जिन्हें अटल आवास पर भवन आवंटन किया गया,जो कि भौतिक रूप से वार्ड क्रमांक 57 और वार्ड क्रमांक 58 के अंतर्गत आते हैं।

अब मसला यह है कि वार्ड क्रमांक 59 जो की भौतिक रूप से मतदाता विहीन हो चुका है उस वार्ड से जो भी व्यक्ति पार्षद बनेगा वह पार्षद निधि की राशि कैसे और कहां खर्च करेगा। वहीं दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 के भावी पार्षद अपनी पार्षद निधि की राशि उन मतदाताओं के बीच कैसे खर्च करेंगे जो कि तकनीकी रूप से वार्ड क्रमांक 59 के मतदाता माने जा रहे हैं।

इतनी बड़ी विसंगती का ध्यान प्रशासन ने क्यों नहीं रखा और यह किसकी लापरवाही मानी जाए जिसका भुगतान आने वाले चुनाव के बाद गरीब मतदाताओं को भोगना पड़ेगा। इस पूरे मामले में एक बात और सामने आ रही है कि वार्ड क्रमांक 59 के पार्षद महेंद्र नेताम ने इस मामले को लेकर विधिवत रूप से आपत्ति दर्ज कराई थी जिस पर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई