कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पर CBI का छापा..8 सदस्यी टीम ने 6 बजे बोला धावा।

बिलासपुर— पीएससी घोटाला जांच को लेकर पहली बार सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची है। आठ सदस्यीय टीम ने सबसे पहले यदुनन्दनगर स्थित राजेन्द्र शुक्ला के पुराने मकान में धावा बोला। इसके बाद सीबीआई की टीम तिफरा परसदा स्थित राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची। सुबह करीब 6 बजे अधिकारियों ने दरवाजे पर दस्तक दिया।

सीबीआई टीम को जानकारी मिली कि है  राजेन्द्र शुक्ला दो दिन से घर से बाहर है।एक महिला और 7 पुरूष अधिकारियो के साथ सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची। टीम के सभी सदस्य सुबह करीब 6 बजे कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के तिफरा परसदा स्थित आवास पर धावा बोला। टीम के सदस्य सबसे पहले राजेन्द्र शुक्ला के पुराने घर यानी यदुनन्दननगर में धावा बोला। इस दौरान परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद सीबीआई की टीम राजेन्द्र शुक्ला के नए मकान पहुंची।जानकारी देते चलें कि राजेन्द्र शुक्ला का बेटा स्वर्णिम शुक्ला का चयन पीएससी में हुआ है। बताते चलें कि पीएससी परीक्ष 2022-23 को लेकर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा था। तत्कालीन समय प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा परिणाम का विरोध किया था। मामले में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस सरकार के नेता और अधिकारी अपने रिश्तेदारों का गलत तरीके से चयन करवाया है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं