रायपुर में कैबिनेट बैठक शुरू, धान नीलामी और ‘बस्तर 2.0’ पर हो सकती है बड़ी चर्चा

रायपुर में विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडलीय उप समिति द्वारा लिए गए धान सरप्लस की नीलामी के फैसले को आज कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। यह निर्णय राज्य के धान प्रबंधन और भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर भी बड़ा एजेंडा सामने आ सकता है। नक्सलवाद पर नियंत्रण के बाद अब सरकार ‘बस्तर 2.0’ प्रोजेक्ट के जरिए इलाके के समग्र विकास की दिशा में कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कैबिनेट में इस प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से चर्चा होने के आसार हैं।

माना जा रहा है कि ‘बस्तर 2.0’ के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, रोजगार और सुरक्षा से जुड़े नए प्रस्ताव सामने आ सकते हैं, जिससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो सके।

फिलहाल बैठक जारी है और इसके बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई