बेटा-बेटी को सरकारी अफसर बनाने दी रिश्वत, पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस की कार्रवाई सुर्खियों में है। बिलासपुर निवासी युवक ने बेटा-बेटी को सरकारी अफसर बनाने के लिए तीन आरोपियों को रिश्वत दी। आरोपियों ने ठगी की तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करके आरोपियों को तो पकड़ा, लेकिन रिश्वत देने वाले प्रार्थी पर भी केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया। पूरा मामला बिलासपुर के तखतपुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।

तखतपुर निवासी सूर्यकांत जायसवाल ने अपने दो बेटों और एक बेटी को खाद्य निरीक्षक, हॉस्टल अधीक्षक और पटवारी पदों पर भर्ती कराने के लिए 2022 से 2023 के बीच अनीश राजपूत, विष्णु राजपूत और जावेद खान को किस्तों में 43 लाख रुपये दिए थे। जांच में खुलासा हुआ कि जायसवाल ने वैध प्रक्रिया को दरकिनार कर गलत तरीके से नौकरी दिलवाने की कोशिश की, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान और अन्य योग्य उम्मीदवारों के अधिकारों का हनन हुआ। तखतपुर पुलिस ने विष्णु प्रसाद राजपूत, सीमा सोनी और सूर्यकांत जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। जावेद खान पहले से ही अन्य मामले में जेल में बंद है। इस मामले में IPC की धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button