Bribe-taking Patwari: रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, ACB ने 20 हजार रिश्वत के साथ रंगेहाथों पकड़ा

Bribe-taking Patwari: सूरजपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है। आज एसीबी की टीम ने सूरजपुर जिले के डुमरिया गांव में पटवारी को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, डुमरिया गांव के पटवारी भानु सोनी नामांतरण के लिए किसान से रिश्वत ले रहा था। एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर पटवारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button