निर्यात जागरूकता के लिए 26 मई को बिलासपुर में बूट स्ट्रैप कार्यशाला..

बिलासपुर
बूट स्ट्रैप कार्यशाला
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, उद्योग संचालनालय द्वारा “रेंजिंग एंड एक्सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रेम्पअप)” पहल के तहत राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्यात जागरूकता और मार्गदर्शन कार्यशालाओं की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

इन कार्यशालाओं का आयोजन भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) कोलकाता के तकनीकी सहयोग से 6 मई से 25 जून 2025 के बीच किया जा रहा है।

कार्यशाला विवरण (बिलासपुर)
तारीख: 26 मई 2025 (रविवार)
समय: प्रातः 10:00 बजे से
स्थान: प्रार्थना भवन, खारंग जल संसाधन परिसर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
प्रवेश: पूर्णतः नि:शुल्क

कार्यशाला का उद्देश्य
इस एक दिवसीय बूटस्ट्रैप कार्यशाला का उद्देश्य है:
छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) और नवोदित निर्यातकों को
निर्यात प्रक्रियाओं, वैश्विक बाजारों तक पहुंच, लॉजिस्टिक्स, तथा भारत सरकार और राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करना।

कौन भाग ले सकता है?
राज्य के सभी MSME उद्यमी संभावित या मौजूदा निर्यातक,व्यापार संघ, स्टार्टअप्स, एवं निवेश से जुड़ी संस्थाएं
निर्यात में रुचि रखने वाले युवा उद्यमी और छात्र, भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button