इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक कथित बाबा द्वारा महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने इलाज के नाम पर महिला को झांसे में लेकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पुलिस ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

इलाज के नाम पर झांसे में लिया
पीड़िता शरीर में दर्द की समस्या से परेशान थी और इसी दौरान वह एक कथित बाबा के संपर्क में आई। बाबा ने खुद को चमत्कारी बताकर उसे ठीक करने का दावा किया और भरोसे में लेकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में उसने प्रसाद देने और इलाज के बहाने महिला को अपने जाल में फंसा लिया।

मैहर ले जाकर होटल में किया दुष्कर्म
आरोपी महिला को पहले बिलासपुर और फिर मध्यप्रदेश के मैहर ले गया। वहां एक होटल में ठहराकर उसने इलाज के नाम पर कई बार दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। घटना के बाद आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया।

अश्लील फोटो वायरल कर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
महिला द्वारा विरोध करने और संपर्क तोड़ने पर आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं और उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया और हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button