New Campaign: देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर भाजपा की नई शुरुआत, गुमनाम नायकों का करेगी सम्मान

New Campaign: बिलासपुर। कार्यकर्ताओं और आमजन में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए भुला दिए गए महापुरुषों-नायकों को याद किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाकर की गई। इसी जिला भाजपा कार्यालय में आज 31 मई को अहिल्या बाई होल्कर के जीवन और समाज में दिए गए उनके योगदान को याद किया गया।

देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए हमेशा से समर्पित रहा। मालवा क्षेत्र की महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर ने शिव भक्ति की आराधना में लीन होते हुए शासक के रूप में कुशल रणनीति और कुशल कूटनीति का उत्कृष्ट उदाहरण दिया। इतिहास में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर अकेली महिला शासक रही।

जिन्होंने 28 सालों तक शासन करते हुए अपने राज्य में एक भी युद्ध नहीं होने दिया और ना ही उनके शासन काल में कभी अकाल पड़ा लिहाजा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनकी जयंती को हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है बिलासपुर में भी जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के द्वारा महिलाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा ने अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर अभियान छेड़ा हुआ है। अलग-अलग राज्यों की राजधानी से लेकर मंडल स्तर तक कार्यशाला, संगोष्ठी, लघु नाटक, रैली समेत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button