सोशल मीडिया पर बीजेपी का कांग्रेस पर तंज, “सच का शरबत” वीडियो वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया को कांग्रेस पर वार करने का एक नया तरीका बना लिया है। हाल ही में बीजेपी ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता को “सच का शरबत” पिलाने के बाद वो अपनी ही पार्टी के नेताओं की पोल खोलने लगता है।

वीडियो में एक जादूगर “सच का शरबत” पिलाता है, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं की अंदर की बातें बताने लगता है। बीजेपी ने इस वीडियो के साथ लिखा है – “सच के शरबत से दोमुंहे कांग्रेसियों का पकड़ा गया झोल, विष्णु का सुशासन देखकर हो गई है इनकी बत्ती गुल…”

भाजपा का यह व्यंग्यात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके जरिए बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं पर दोहरी बात करने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा है कि कांग्रेस का सच अब सामने आ रहा है।

वीडियो में क्या राज़ खुलते हैं, इसे जानने के लिए बीजेपी ने लोगों से पूरा वीडियो देखने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button