Shameful act: बीजेपी नेत्री की दादागिरी, बाइक और साइकल की सीट पर चलाया ब्लेड

Shameful act: बिलासपुर। बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजपा नेत्री महिला पर बच्चों के साथ मिलकर अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी बाइक और साइकिल की सीट काटने का आरोप लगा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अरिहंत अपार्टमेंट का है, जहां लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना बीते सोमवार रात की बताई जा रही है जब अपार्टमेंट में रहने वाली भाजपा नेत्री और उसके दो नाबालिग बच्चों ने मिलकर करीब 10 बाइक और बच्चों की साइकिल की सीट पर ब्लेड चला दी। सुबह जब अपार्टमेंट के लोगों ने वाहनों की स्थिति देखी तो हैरान रह गए। फुटेज खंगालने पर सच्चाई सामने आई, जिसमें महिला और बच्चे वारदात को अंजाम देते साफ दिखे।

अपार्टमेंट के निवासियों का कहना है कि आमतौर पर परिसर की हर समस्या को मिलजुल कर हल किया जाता है, लेकिन संबंधित महिला और उसके बच्चे लंबे समय से दूसरों को परेशान करते आ रहे हैं। ताजा घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं और उन्होंने सिविल लाइन थाना पहुंचकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button