भाजपा अपमान की राजनीति कर रही है, गांधी के नाम को मिटाने की साजिश: टी.एस. सिंहदेव

बिलासपुर।कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकसभा में मिले बहुमत का दुरुपयोग कर अपमान की राजनीति करने का आरोप लगाया है। रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव और अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा योजनाबद्ध तरीके से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम और विचारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जो समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए घातक है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का आज़ादी के आंदोलन में अमूल्य योगदान रहा है, लेकिन भाजपा उन्हें इतिहास से हटाने की मानसिकता के साथ काम कर रही है। जिन लोगों का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान नगण्य रहा, वे आज सत्ता के बल पर गांधी जी के नाम और विचारों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसी सोच को बढ़ावा दे रही है, जिसमें दूसरों की बनाई लकीर को मिटाकर खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश की जाती है, जबकि सही रास्ता यह है कि समाज के लिए नए और सकारात्मक काम किए जाएं।

विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के सवाल पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मामला फिलहाल न्यायालय में है, इसलिए वे इस पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि यह चर्चा सामने आई है कि साहू समाज से चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी के भीतर कुछ लोगों को आपत्ति थी और उन्हें चुनाव न लड़ने की सलाह भी दी गई थी।

कांग्रेस ने भाजपा की अंदरूनी स्थिति पर भी सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा में कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह न मिलना, अनुभवी नेताओं को स्पष्ट जिम्मेदारियां न दिया जाना और कुछ नेताओं को राज्य से हटाकर दिल्ली भेजने के बाद भी वहां कोई ठोस भूमिका न मिलना, यह दिखाता है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

कांग्रेस ने आशंका जताई कि भाजपा में इस तरह की अंदरूनी खींचतान इस बात का संकेत है कि कहीं न कहीं कोई बड़ी गड़बड़ी सामने आ सकती है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई