‘लबरा’ रैप से सियासी संग्राम: भाजपा का सोशल मीडिया वार, भूपेश बघेल का कार्टून बना कर लिखा ‘घोटालों का सरताज’

रायपुर में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। ताजा मामला ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, जहां भाजपा ने एक रैप सॉन्ग के जरिए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। यह पोस्ट भाजपा के आधिकारिक हैंडल BJP4CGState से साझा की गई है।

करीब एक मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को “लबरा (झूठा) का सरताज” बताते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कथित घोटालों का जिक्र किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि कांग्रेस सरकार में घोटालों का रिवाज रहा और भूपेश बघेल घोटालेबाजों के सरताज रहे।

वीडियो में भूपेश बघेल के साथ उनके पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी उल्लेख किया गया है। इसमें शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला और चावल घोटाला जैसे मामलों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हमला बोला गया है।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब नजर इस बात पर है कि कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और सोशल मीडिया की यह सियासी जंग आने वाले समय में किस दिशा में जाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button