कोरिया जिले में बर्ड फ्लू का संक्रमण, प्रशासन अलर्ट पर

कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन एन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर के दायरे को इन्फेक्टेड जोन और 1 से 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलेन्स जोन घोषित कर दिया है।

कोरिया के कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने इस संबंध में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। उन्होंने बताया कि इन्फेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा, सर्विलेन्स जोन में पोल्ट्री उत्पादों जैसे मुर्गा, अंडे और अन्य सामान की दुकाने और बाजार बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, डोर-टू-डोर डिलीवरी भी रोक दी गई है।

कलेक्टर ने बताया कि 31 मार्च की रात को 2,487 मुर्गे और मुर्गियों, 2,448 पाले गए बटेर पक्षियों, 9,998 कुक्कुट चूजों, 19,095 कुक्कुट अंडों, 200 बटेर अंडों और 7,500 किलो कुक्कुट आहार का विनष्टीकरण किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह को फैलाने से बचें, क्योंकि अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपसंचालक पशु चिकित्सक विभा सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू को रोकने के लिए मुनादी कराई जा रही है और सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और बिलासपुर मार्ग पर बेरियर लगाकर जांच की जाएगी। आम नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जानिए! क्या गन्ने का जूस पीने से बढ़ता ब्लड शुगर विवादों में केंद्र के 10 कानून, सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ?
जानिए! क्या गन्ने का जूस पीने से बढ़ता ब्लड शुगर विवादों में केंद्र के 10 कानून, सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ?