गृहमंत्री विजय शर्मा का नक्सलियों और शराब घोटाले पर बड़ा बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली संगठन से मिले शांति वार्ता के पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नक्सली अगर सच में शांति चाहते हैं तो सबसे पहले आम लोगों की हत्या बंद करें और जंगलों में लगाए गए आईईडी हटाएँ। गृहमंत्री ने बताया कि नक्सलियों की ओर से आया पहला पत्र पोलित ब्यूरो सदस्य का है, जबकि दूसरा पत्र तेलंगाना के एक जूनियर कैडर का है।

शराब घोटाले को लेकर ईडी के खुलासे पर भी गृहमंत्री ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रशासन पर दबाव बनाया गया और अच्छे अधिकारी भी फंसे। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में शराब व्यापार के लिए बाहरी लोगों को संरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, नए-नए राज खुलते रहेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई