ब्रूसली हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 11वां आरोपी भीम बघेल गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई के पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत 4 महीने पहले देवबलौदा गांव में आदतन बदमाश एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली के मर्डर केस का 11वां आरोपी भीम बघेल भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन भीम फरार चल रहा था। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि ये घटना 5 जून 2024 की है। रात 9 बजे मुकेश और जय सिंह शराब पीने बंधवा तालाब देवबलोदा की ओर गए थे। वहां उन्हें एल. चिरंजीव उर्फ ब्रूसली अपने दोस्तों के साथ शराब पीते हुए मिला। ब्रूसली ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सभी लोग आपस में बैठकर शराब पीये। Also Read – ड्राइवर ने एम्बुलेंस का डीजल चुराया, वीडियो वायरल कुछ देर बाद ब्रूसली के दोस्त वहां से चले गए। मुकेश, जयसिंह और ब्रूसली तीनों बैठे रह गए। ब्रूसली ने और शराब पीने की बात कही तो मुकेश शराब लेने देवबलोदा शेखर के घर गया। वहां उसे शराब नहीं मिली तो वो वापस आ गया। इसके बाद ब्रूसली ने शेखर को फोन किया और बंधवा तालाब के पास मैदान में शराब लेकर आने को कहा। ब्रूसली के कहने पर शेखर शराब लेकर आया। चारों ने बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद शेखर चला गया। रात 10.40 बजे के करीब भीम बघेल, अर्जुन बघेल, अजय बांधे तीनों मोटर सायकल से ब्रूसली को मारने की नियत से आए। उनके हाथों में लाठी, डंडा, राड, धारदार हथियार था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button