Big Change In Electricity Bill Scheme : 100 यूनिट से कम खपत वालों को ही अब मिलेगा हाफ बिजली बिल का लाभ
Big Change In Electricity Bill Scheme : लासपुर रीजन के 4.08 लाख उपभोक्ता योजना के दायरे में, 2.13 लाख बाहर

Big Change In Electricity Bill Scheme : 100 यूनिट से कम खपत वालों को ही अब मिलेगा हाफ बिजली बिल का लाभ
राज्य सरकार की हाफ बिजली बिल योजना में बड़ा बदलाव करते हुए अब केवल उन उपभोक्ताओं को लाभ देने का निर्णय लिया गया है जिनकी मासिक बिजली खपत 100 यूनिट या उससे कम है। पहले यह सीमा 400 यूनिट तक थी, लेकिन 1 अगस्त से लागू नई व्यवस्था के तहत बिलासपुर संभाग के कुल 6.75 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से केवल 4.08 लाख उपभोक्ता ही योजना के पात्र रह गए हैं। वहीं, 2.13 लाख उपभोक्ताओं को इस लाभ से बाहर कर दिया गया है।
Big Change In Electricity Bill Scheme : लासपुर रीजन के 4.08 लाख उपभोक्ता योजना के दायरे में, 2.13 लाख बाहर
इस बदलाव को लेकर बिलासपुर रीजन की बैठक में कार्यपालक निदेशक ए के अम्बस्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना की नई शर्तों की जानकारी दी जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट लगाए हैं, उन्हें पहले दिन से ही 120 से 150 यूनिट प्रति किलोवाट उत्पादन के आधार पर बिजली बिल में राहत मिलती रहेगी।