SECL में रिश्वतखोरी पर CBI का बड़ा एक्शन, 10 हजार लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SECL कुसमुंडा के CMPF विभाग में पदस्थ एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क की पहचान मनोहर लाल कौशिक के रूप में हुई है। उस पर एक खदान कर्मी से पीएफ की राशि निकालने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, SECL कुसमुंडा में कार्यरत एक खदान कर्मचारी अपने करीब 5 लाख रुपये के पीएफ भुगतान के लिए लगातार विभाग के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि क्लर्क मनोहर लाल कौशिक फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर उसे परेशान कर रहा था और रिश्वत की मांग कर रहा था।

क्लर्क की मांग से परेशान होकर खदान कर्मी ने भिलाई स्थित CBI कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की और कार्रवाई के लिए कुसमुंडा भेजा।

रविवार को कार्यालय बंद होने के कारण आरोपी क्लर्क ने शिकायतकर्ता को किसी अन्य स्थान पर बुलाया था। पहले से जाल बिछाकर बैठी CBI टीम ने जैसे ही मनोहर लाल कौशिक को रिश्वत की रकम लेते देखा, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

CBI अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद SECL और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई