Big Announcements: तखतपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का विकास संकल्प….करोड़ों के कार्यों का भूमि पूजन व शिलान्यास

Big Announcements: तखतपुर से आत्मीय लगाव

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में आज छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने करोड़ों रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। (Big Announcements) समारोह में उन्होंने कहा कि तखतपुर में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्र से अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका बचपन यहीं बीता है, इसलिए तखतपुर के विकास के प्रति उनकी विशेष भावनाएँ जुड़ी हैं।

तखतपुर से आत्मीय लगाव…..अरुण साव की बड़ी घोषणाएं, ग्रामीण से नगर तक विकास की नई राह

क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ने उपमुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत कराए गए कार्यों के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।(Big Announcements)  घोषित परियोजनाओं में ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड, नाली निर्माण, बिजली और पानी की समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ शामिल हैं। नगर के सभी वार्डों के लिए विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही परमेश्वरी सरोवर एवं महामाया प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है। विधायक ने बताया कि नगर के मुख्य मार्ग की सड़क का टेंडर 24 तारीख को लगाया जाएगा।

तखतपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का विकास संकल्प….करोड़ों के कार्यों का भूमि पूजन व शिलान्यास

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने भी उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह के मार्गदर्शन और अरुण साव के आशीर्वाद से तखतपुर में विकास की गंगा प्रवाहित होगी। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कुछ पार्षद नाराज दिखे और मंच से दूर खड़े रहे। बातचीत करने पर उन्होंने टिप्पणी देने से इंकार कर दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई