वासुदेव प्लांट में बड़ा हादसा,गर्म डस्ट में गिरे दो मजदूर, हालत नाजुक

मुंगेली
वासुदेव प्लांट हादसा
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ क्षेत्र में स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में रविवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। प्लांट के फिटर पंकज निषाद और ठेकेदार संजय सिंह ऊंचाई पर कार्य करते समय संतुलन खो बैठे और गर्म डस्ट में गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है…
CaptureASDASF 1

इस दुर्घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन ने सुरक्षा उपकरणों की गंभीर उपेक्षा की। न तो मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध कराई गई थी और न ही गर्म डस्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में काम करने के लिए कोई सुरक्षात्मक पोशाक दी गई थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों मजदूर शेड की ऊपरी संरचना पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फिसलन या संतुलन बिगड़ने से वे सीधे नीचे गर्म डस्ट में गिर पड़े, जिससे उनके शरीर का अधिकांश भाग झुलस गया। प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया…

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। फिलहाल दोनों मजदूर सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचाराधीन हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।यह हादसा औद्योगिक लापरवाही का प्रतीक बन गया है, जो कार्यस्थलों पर श्रमिक सुरक्षा की अनदेखी के खतरनाक नतीजे दिखाता है…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button