Bhupesh Baghel’s Statement: अफीम खेती पर बघेल का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप….
दुर्ग-बलरामपुर के बाद रायगढ़… अफीम खेती का फैलता जाल....

छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर सियासत अब तेज होती जा रही है, (Bhupesh Baghel’s Statement) और यह मुद्दा लगातार तूल पकड़ता नजर आ रहा है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में भी अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है, जिससे प्रशासन और राजनीति दोनों में हलचल मच गई है। दरअसल, तमनार के एक बड़े फार्म हाउस में एकड़ो जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की जानकारी सामने आई।
छत्तीसगढ़ में अफीम खेती पर बवाल सियासत गरमाई… (Bhupesh Baghel’s Statement)
जैसे ही मामला मीडिया में उजागर हुआ, प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए बुलडोजर चलाकर पूरी फसल को नष्ट कर दिया।इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष का आरोप है कि “डबल इंजन” सरकार के दौर में प्रदेश में नशीली फसलों की खेती तेजी से बढ़ रही है, जो युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि पहले सामने आए मामलों में सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोगों के नाम भी चर्चा में रहे हैं।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि अवैध खेती के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, एक के बाद एक सामने आ रहे इन मामलों ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को गरमा दिया है, और अब यह मुद्दा आने वाले दिनों में और ज्यादा जोर पकड़ सकता





