भूपेश बघेल बेटे से मिलने पहुंचे ED ऑफिस, कहा: राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, फिर भी फंसाया जा रहा

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने ED (प्रवर्तन निदेशालय) के ऑफिस पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी और बहू भी थीं। बता दें कि चैतन्य बघेल को ED ने 22 जुलाई तक रिमांड पर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, चैतन्य को रायपुर के ED दफ्तर के एक कमरे में रखा गया है, जहां अफसर उनसे केस से जुड़ी पूछताछ कर रहे हैं। बेटे से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल रविवार रात दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। बघेल ने आरोप लगाया कि उनके नेताओं को जबरन झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

उन्होंने कहा- “पूर्व मंत्री कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव को फंसाया गया और अब मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं। एक तरफ जंगल काटे जा रहे हैं और दूसरी तरफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई