भूपेश बघेल ने निकाय चुनाव को लेकर साधा निशाना, कहा- सरकार चुनाव कराना नहीं चाहती

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कई मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। निगम में प्रशासक बिठाए जानें पर भी उन्होंने एतराज जताया। बघेल ने कहा है कि सरकार निगम और पंचायत चुनाव कराने से बच रही है। इसलिए ये सब किया जा रहा है।

दुर्ग जिले के ग्राम सेलूद में 2 से 5 फरवरी तक आयोजित 24 कुंडिय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की शुरुआत आज हुई हैं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चुनाव कराना नहीं चाह रही है, इसलिए निगम में प्रशासक बैठा दिया गया है, इसके बाद पंचायत में सचिव बैठेंगे, एक महीने बाद उनका भी कार्यकाल खत्म हो रहा है।

सरकार के द्वारा पंचायती और नगरी निकाय चुनाव टालना चाह रही है। B.Ed सहायक शिक्षक को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है हमारे कार्यकाल में उनकी नियुक्ति हुई थी कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें नियुक्ति दी गई थी, हमारे शासनकाल में योग्य व्यक्तियों का चयन हुआ है। खाली पद है उसमें इन्हें नियुक्ति दी जा सकती है 3000 सहायक शिक्षकों को एक झटके में निकाल देना बिल्कुल ही अन्याय है। उनकी मांग का मैं समर्थन करता हूं सरकार से अपेक्षा करता हूं कि नया साल में किसी का रोजी-रोटी न छीने।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई