भिलाई के कलाकार ने बनाया चने के दाने जितना छोटा मोदी जी का पुतला, सीएम साय भी रह गए हैरान

भिलाई। भिलाई के मशहूर सूक्ष्म कलाकार डॉ. अंकुश देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहद छोटी, चने के दाने जितनी मूर्ति बनाकर सबको अचंभित कर दिया है। उन्होंने यह अनोखी मूर्ति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिखाई, जिसे वे मोदी जी के छत्तीसगढ़ दौरे पर उन्हें भेंट करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री साय ने उनकी कला की जमकर सराहना की और वादा किया कि वे उन्हें प्रधानमंत्री से मिलवाएंगे।

डॉ. अंकुश देवांगन भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी करते हैं। व्यस्त दिन के बाद भी वे घर में बैठकर अपनी कला को समय देते हैं। मोदी जी की यह आधा सेंटीमीटर छोटी मूर्ति उन्होंने संगमरमर को तराशकर डेढ़ महीने में तैयार की है। खास बात यह है कि इस नन्हीं मूर्ति को उन्होंने कमल के फूल पर बैठा हुआ दिखाया है और उसके पीछे राम मंदिर की सुंदर झांकी भी बनाई है।

अंकुश देवांगन की सूक्ष्म कला का दुनिया में भी नाम है। उन्होंने दुनिया के सबसे छोटे भगवान गणेश की प्रतिमा भी बनाई है, जो चावल के दाने से सौ गुना छोटी है और यह उपलब्धि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वे अब तक भारत में 500 से ज्यादा और इंग्लैंड में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

वे सिर्फ छोटी मूर्तियां ही नहीं, बल्कि बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं के निर्माण में भी माहिर हैं। भिलाई और आसपास बने कई प्रसिद्ध चौक, जैसे सिविक सेंटर का कृष्ण-अर्जुन रथ, रुआबांधा का पंथी चौक, श्रमवीर चौक, एथिक्स मूर्तियां, प्रधानमंत्री ट्रॉफी चौक, दल्ली राजहरा का विशाल लौहरथ उनकी कला का उदाहरण हैं।

उनकी लगन और प्रतिभा को देखते हुए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उन्हें स्वस्फूर्त ललित कला अकादमी, नई दिल्ली का मानद सदस्य बनाया है। वे छत्तीसगढ़ के पहले कलाकार हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई