Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भारत माला परियोजना घोटाला; विधानसभा में उठा मुद्दा, जगदलपुर आयुक्त सस्पेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में बड़ा घोटाला सामने आने के बाद राज्य शासन ने कार्रवाई की है। राज्य शासन के निर्देश पर अवर सचिव ने मुआवजा घोटाले में राज्य प्रशासनिक सेवा के निर्भय कुमार साहू काे निलंबित कर दिया है। राज्य शासन की जांच में खुलासा हुआ है कि ₹35 करोड़ के मुआवजे की पात्रता के बावजूद ₹248 करोड़ का मुआवजा बांट दिया गया, जिससे सरकार को ₹213 करोड़ का नुकसान हुआ। घोटाले का पर्दाफाश तब हुआ जब ₹78 करोड़ के अतिरिक्त दावे किए गए। इस पर NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारियों को शक हुआ और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई। रायपुर कलेक्टर को जांच के आदेश दिए गए। जांच में यह पाया गया कि रायपुर और धमतरी के व्यापारियों ने सरकार की योजना की जानकारी पहले ही प्राप्त कर ली थी और अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन खरीदकर घोटाला किया।

अधिकारियों की मिलीभगत

इस घोटाले में तत्कालीन एसडीएम सूरज साहू, निर्भय साहू और तहसीलदार शशिकांत कुर्रे पर गंभीर आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर करोड़ों का मुआवजा बांट दिया। हालांकि, पूर्व एसडीएम निर्भय साहू ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनका इस घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वे अक्टूबर 2020 में पदस्थ हुए थे, जबकि यह अनियमितताएँ पहले ही हो चुकी थीं।

विधानसभा में मामला उठाया

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इस मामले को विधानसभा में उठाया और सरकार से सवाल किया कि 32 प्लॉट के 142 फ्लैट आखिर किसके हैं? इस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। महंत ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बावजूद इस मामले को दबाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री को निर्देश दिया कि महंत को इस मामले की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

केवल एक अफसर पर कार्रवाई

रायपुर विशाखापट्‌नम प्रस्तावित इकॉनामिक कॉरिडोर में हुए मुआवजा घोटाले में चार अफसरों का नाम सामने आया था। लेकिन अवर सचिव ने अब तक केवल आईएएस निर्भय कुमार साहू पर एक्शन लिया है। उक्त घोटाले में शामिल अन्य आरोपी अभी कार्रवाई होना शेष है।

image 2
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई