रायपुर पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बोले- छत्तीसगढ़ में क्रिकेट से युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका

रायपुर में IPL 2026 के तहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले से पहले राज्यसभा सांसद और BCCI उपाध्यक्ष Rajeev Shukla रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे क्रिकेट आयोजनों को प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताया।

राजीव शुक्ला ने कहा कि जब वह IPL चेयरमैन थे, तब भी रायपुर में मैच कराए गए थे। इस बार RCB प्रबंधन ने दो मुकाबलों के लिए रायपुर को चुना है, जिसके लिए उन्होंने टीम प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बड़े क्रिकेट आयोजन होने से प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को क्रिकेट और खेल के क्षेत्र में ज्यादा अवसर मिलें। रायपुर में IPL मैच होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।”

इस दौरान भाजपा नेताओं की उस टिप्पणी पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि उनका दौरा केवल क्रिकेट तक सीमित रहता है। इस पर शुक्ला ने कहा कि खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए और भाजपा नेताओं को सोच-समझकर बयान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और अन्य अपीलों पर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। राजीव शुक्ला ने कहा कि जो बात कही जाए, उसे पहले खुद अपनाकर दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल कुछ गाड़ियां कम चलाने से बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज RCB और KKR के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है, जिसे प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button