बस्तर की लाइफलाइन जाम से जूझी, केशकाल घाट में फंसे नेता और जनता

केशकाल। बस्तर की लाइफलाइन मानी जाने वाली केशकाल घाटी में मंगलवार शाम करीब 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे घाटी के दूसरे मोड़ पर भारी जाम लग गया। पिछले पांच घंटे से ये जाम बना हुआ है, जिसमें सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और कई यात्री बसें फंसी रहीं।

इस जाम का असर इतना बड़ा रहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी इसमें फंस गईं। वे रायपुर से जगदलपुर जा रही थीं, लेकिन जाम के कारण उनका काफिला घाट में ही रुक गया। भारी जाम देख वे पैदल ही पंचवटी रेस्ट हाउस तक पहुंचीं। लगभग डेढ़ घंटे बाद उनका काफिला वहां पहुंचा, जिसके बाद वे जगदलपुर के लिए रवाना हुईं।

वहीं, मंत्री केदार कश्यप जो जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे, उन्होंने जाम की स्थिति देखते हुए रास्ता बदल दिया और विश्रामपुरी–सिहावा मार्ग से रायपुर के लिए निकले।

पुलिस के अनुसार, यह जाम घाट के आठवें मोड़ पर दो ट्रकों की भिड़ंत के कारण लगा है। दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है और दर्जनों बसें भी इस जाम में फंसी हुई हैं। केशकाल पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि दोनों ट्रकों को हटाकर वनवे ट्रैफिक शुरू किया जा सके ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई