Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिन तक आंधी-बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।

कई जिलों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

जगदलपुर और रायगढ़ सहित कई क्षेत्रों में मौसम बदलने के संकेत पहले ही दिखाई दे चुके हैं। अचानक चली तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान में विशेष बदलाव नहीं

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं देखा गया। रायपुर और बिलासपुर प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पेंड्रारोड सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में बादलों और बारिश के कारण तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।

रायपुर में बादल, बारिश और आंधी की संभावना

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई है।

शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों में बिजली गिरने की आशंका से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई