आयुर्वेदिक डॉक्टर ने की आत्महत्या, आपत्तिजनक वीडियो से थे आहत

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। डॉ. बी. राठौर, जो कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में पदस्थ थे, ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही छावनी थाना पुलिस और सीएसपी स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉ. राठौर पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। इसकी वजह एक आपत्तिजनक वीडियो बताया जा रहा है, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वीडियो के सार्वजनिक होने से डॉक्टर आहत थे और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

छावनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस डॉक्टर के परिजनों और जान-पहचान वालों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि वीडियो किसने बनाया और किसने वायरल किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button