नगर पंचायत बोदरी में सफाई कर्मचारी से मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

बिलासपुर: नगर पंचायत बोदरी में सफाई कर्मचारी की पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना 14 मार्च की शाम को हुई, जब पार्षद पति और उसके साथियों ने कथित तौर पर सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

कैसे हुई मारपीट?

चकरभाठा वार्ड क्रमांक 7 के निवासी और सफाई कर्मचारी प्रशांत वर्मा शाम 6 बजे सत्तर खोली के पास मौजूद थे। तभी वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद पति आशीष खत्री और उनके साथियों ने वहां पहुंचकर प्रशांत के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

मामला दर्ज कराने जाते समय फिर मारपीट

प्रशांत जब अपने दोस्तों सुमित चौहान और पंकज वर्मा के साथ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था, तभी उनके साथ फिर से मारपीट की गई। वहीं, आशीष खत्री ने भी प्रशांत और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और मामले की जांच में जुट गई है।

दूसरा मामला: रास्ते में मारपीट

चकरभाठा वार्ड क्रमांक 8 के निवासी प्रकाश मत्तानी ने भी मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। उनके अनुसार, 14 मार्च को शाम 6:30 बजे वे अपने दोस्त रवि के साथ बाइक से नयापारा की ओर जा रहे थे। रास्ते में वार्ड क्रमांक 7, सत्तर खोली चकरभाठा के पास जीत वर्मा अपने साथियों के साथ मिला और प्रकाश के साथ मारपीट की।

चकरभाठा पुलिस ने दोनों घटनाओं में शामिल सभी पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button