Assault On A Woman: रतनपुर में जातिगत हिंसा, महिला से बेरहमी से मारपीट…
जातिगत गालियों के साथ मारपीट, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार...

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से मारपीट, जातिगत गाली-गलौज और लगातार धमकियों का एक बेहद गंभीर मामला (Assault On A Woman) सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने न सिर्फ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि जाति के नाम पर अपमानित कर उसे और उसके परिवार को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है।पीड़िता और ग्रामीणों के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 की रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच कुछ लोग उसकी गैरमौजूदगी में जबरन घर में घुस आए और शराब की तलाश करने लगे। जब पीड़िता घर पहुंची और विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर जातिगत गालियां बरसाईं और लाठी-डंडों से मारपीट की।
रतनपुर में महिला पर अत्याचार, गांव में दहशत, (Assault On A Woman)
इस हमले में पीड़िता को चोटें आईं और वह काफी डरी-सहमी नजर आई।पीड़िता का कहना है कि मारपीट की घटना के बाद मामला यहीं नहीं रुका। आरोपियों द्वारा अब तक 6 से 7 बार देर रात घर में घुसकर विवाद किया गया और घर की तलाशी ली गई। इससे पीड़िता और उसका परिवार दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासन से की है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से उसका भरोसा डगमगाने लगा है।
पीड़िता ने प्रशासन से तत्काल एफआईआर दर्ज करने, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पीड़िता को समय रहते न्याय मिल पाएगा? और क्या प्रशासन इस गंभीर मामले में जल्द ठोस कदम उठाएगा? फिलहाल पूरे मामले पर सबकी नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।





